केजरीवाल को मेडिकल जांच के बाद पेश किया जाएगा कोर्ट में, डॉक्टर्स की टीम पहुंची ईडी दफ्तर
नई
दिल्ली । दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के
राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की मेडिकल जांच के लिए डॉक्टर्स की एक
टीम आज कुछ देर पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मुख्यालय पहुंची है। निदेशालय
ने दिल्ली की कथित आबकारी नीति घोटाले में केजरीवाल को रात को गिरफ्तार
किया था।
केंद्रीय जांच एजेंसी की टीम रात को ही केजरीवाल
को उनके घर से एपीजे अब्दुल कलाम रोड स्थित अपने मुख्यालय लेकर पहुंची। आज
मेडिकल जांच के बाद उन्हें सुबह करीब 10 बजे अदालत में पेश करने के लिए ले
जाएगा। आम आदमी पार्टी ने अपने नेता की गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए
सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई है।





