मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:20 · नई दिल्ली संस्करण

केजरीवाल ने की मेडिकल चेकअप के समय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पत्नी को शामिल करने की मांग, कोर्ट ने तिहाड़ जेल प्रशासन को नोटिस जारी किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट

ने दिल्ली आबकारी घोटाला मामले के आरोपित और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद

केजरीवाल के मेडिकल चेकअप के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये उनकी

पत्नी सुनीता केजरीवाल को शामिल होने की अनुमति देने की मांग करने वाली

याचिका पर तिहाड़ जेल प्रशासन को नोटिस जारी किया है। इस मामले पर कल (15

जून) को सुनवाई होगी। वेकेशन जज मुकेश कुमार ने केजरीवाल की नियमित जमानत

याचिका पर 19 जून को सुनवाई करने का आदेश दिया।

आज केजरीवाल

की ओर वकील एन हरिहरन पेश हुए। याचिका में कहा गया है कि जब मेडिकल बोर्ड

बैठे तो सुनीता केजरीवाल भी इनपुट देना चाहती हैं। इस पर ईडी के वकील जोहेब

हुसैन ने केजरीवाल की अर्जी पर जवाब देने के लिए समय देने की मांग की। इस

पर कोर्ट ने कहा कि आरोपित न्यायिक हिरासत में है न कि ईडी की हिरासत में।

कोर्ट ने कहा कि हम जेल प्रशासन से जवाब मांग लेंगे। ईडी के वकील ने कहा कि

केजरीवाल जो खाना खा रहे हैं उस पर हमारी चिंता है। उल्लेखनीय है कि कोर्ट

ने 22 अप्रैल को मेडिकल बोर्ड का गठन किया था।

उल्लेखनीय

है कि कोर्ट अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत याचिका खारिज कर चुका है।

सुप्रीम कोर्ट ने 10 मई को अरविंद केजरीवाल को एक जून तक की अंतरिम जमानत

देते हुए दो जून को सरेंडर करने का आदेश दिया था। केजरीवाल ने दो जून को

सरेंडर किया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें