मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:50 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली आबकारी घोटाला मामले के आरोपित वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुए पेश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दिल्ली आबकारी घोटाला मामले के आरोपित वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुए पेश

नई दिल्ली दिल्ली आबकारी घोटाले के सीबीआई से जुड़े मामले में शुक्रवार को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, आआपा नेता दुर्गेश पाठक, विजय नायर और बीआरएस नेता के. कविता राऊज एवेन्यू कोर्ट ने में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए। स्पेशल जज कावेरी बावेजा ने मामले की अगली सुनवाई 17 जनवरी को करने का आदेश दिया।कोर्ट ने 6 दिसंबर, 2024 को सीबीआई को दस्तावेज की सूची भी दाखिल करने का निर्देश दिया था। कोर्ट ने 11 सितंबर 2024 को दुर्गेश पाठक को एक लाख रुपये के बेल बांड पर जमानत देने का आदेश दिया। कोर्ट ने 3 सितंबर, 2024 को केजरीवाल के खिलाफ सीबीआई की ओर से दाखिल पूरक चार्जशीट पर संज्ञान लिया था। 23 अगस्त 2024 को सीबीआई ने कोर्ट को बताया था कि केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति मिल गई है। कोर्ट ने 10 जुलाई 2024 को केजरीवाल के खिलाफ ईडी की चार्जशीट पर संज्ञान लिया था। 17 मई, 2024 को ईडी ने सातवीं पूरक चार्जशीट दाखिल की थी, जिसमें आम आदमी पार्टी (आआपा) और अरविंद केजरीवाल को आरोपित बनाया गया है। इस मामले में अब तक 18 लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनमें अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, राज्यसभा सदस्य संजय सिंह, बीआरएस नेता के कविता शामिल हैं। इस मामले में केजरीवाल, संजय सिंह, सिसोदिया और कविता को सुप्रीम कोर्ट से नियमित जमानत मिल चुकी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें