मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:25 · नई दिल्ली संस्करण

गिरफ्तारी और रिमांड के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे केजरीवाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क5 मिनट का पठन
गिरफ्तारी और रिमांड के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे केजरीवाल

गिरफ्तारी और रिमांड के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे केजरीवाल

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी और शुक्रवार को ट्रायल कोर्ट द्वारा ईडी को दी रिमांड के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है। उन्होंने अपनी याचिका में हाईकोर्ट से तत्काल सुनवाई की मांग करते हुए कल ही सुनवाई की गुहार लगाई है। केजरीवाल ने अपनी याचिका में दलील दी है कि उनकी गिरफ्तारी और रिमांड आदेश दोनों अवैध हैं और वह तुरंत हिरासत से रिहा होने के हकदार हैं। साथ ही उन्होंने कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश से रविवार यानी 24 मार्च को तत्काल सुनवाई की मांग की है। उधर, मंत्री आतिशी ने दावा किया है कि उनके पार्टी कार्यालय को चारों तरफ से सील कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान किसी राष्ट्रीय पार्टी के ऑफिस में लोगों की एंट्री कैसे रोकी जा सकती है? हम इलेक्शन कमीशन में इसकी शिकायत करेंगे। इधर तिहाड़ में बंद ठग सुकेश ने केजरीवाल के नाम चिट्ठी लिखी है। उसने लिखा- डियर ब्रदर अरविंद केजरीवाल, वेलकम टु तिहाड़ क्लब। मैं बहुत खुश हूं कि मेरे तीनों भाई अब यहां है, तिहाड़ क्लब चलाने के लिए चेयरमैन बिग बॉस- अरविंद केजरीवाल। सीईओ-मनीष सिसोदिया और सीईओ- सत्येंद्र जैन।

ईडी ने गुरुवार को केजरीवाल के घर पर सर्च के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया था और शुक्रवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट के समक्ष पेश किया है। जहां से कोर्ट ने केजरीवाल को 28 मार्च तक ईडी की रिमांड पर भेज दिया। ईडी ने केजरीवाल को अदालत में पेश कर दस दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन अदालत ने जांच एजेंसी को 6 दिन की रिमांड दी है। अब उन्हें 28 मार्च को दोपहर 2 बजे कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा।

ईडी ने लगाए केजरीवाल पर गंभीर आरोप

आपको बता दें कि गुरुवार शाम को ईडी की टीम अचानक से 10वां समन लेकर केजरीवाल के घर पहुंच गई थी और करीब 2 घंटे तक पूछताछ करने के बाद उन्हें शराब नीति मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके बाद आज उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया और कोर्ट ने उन्हें 7 दिनों तक के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया। ईडी ने रिमांड कॉपी में कहा कि शराब नीति के निर्माण, कार्यान्वयन और अनियमितताओं से अपराध की आय के उपयोग में अरविंद केजरीवाल की भूमिका है। ईडी ने कहा कि सीएम केजरीवाल दिल्ली सरकार के मंत्रियों, आप नेताओं और अन्य व्यक्तियों की मिलीभगत से दिल्ली शराब नीति घोटाले के मुख्य साजिशकर्ता हैं।

साजिश में शामिल थे केजरीवाल

जांच एजेंसी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल कुछ व्यक्तियों को लाभ पहुंचाने के लिए शराब नीति 2021-22 तैयार करने की साजिश में शामिल थे और उक्त नीति में लाभ ने के बदले में उन्होंने शराब व्यवसायियों से रिश्वत ली थी। रिमांड नोट में ईडी ने लिखा है कि शराब नीति बनाने में केजरीवाल की अहम भूमिका है। इसके बदले में जो पैसा आया, उस पैसे को गोवा चुनाव में लगाया गया था। ईडी ने कहा कि विजय नायर और मनीष सिसोदिया के साथ मिलकर साउथ लॉबी से पैसा लिया गया। ईडी ने अपनी रिमांड अर्जी में कहा कि शराब नीति साउथ ग्रुप को दिए जाने वाले लाभों को ध्यान में रखते हुए विजय नायर, मनीष सिसोदिया, साउथ ग्रुप के सदस्यों और अन्य लोगों की मिलीभगत से बनाई गई थी।

लोहे का बना हूं, करोड़ों दुआएं मेरी ताकत: केजरीवाल

केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने शनिवार को वीडियो मैसेज में केजरीवाल का संदेश पढक़र सुनाया। 3 मिनट 21 सेकेंड के इस संदेश में कहा गया कि अब तक मैंने बहुत संघर्ष किया है, आगे भी मेरी जिंदगी में बड़े संघर्ष लिखे हैं। आप कार्यकर्ताओं से अपील है कि मेरी गिरफ्तारी की वजह से भाजपा वालों से नफरत न करें। दिल्ली की डिप्टी सीएम आतिशी ने शनिवार को बताया कि हमने चुनाव आयोग से मिलने के वक्त मांगा है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक होने के बाद भी दिल्ली में आप का कार्यालय सील कर दिया गया है। आतिशी ने कहा कि ये कदम संविधान के खिलाफ है। एक विधायक के घर पर रेड मारी गई है। उन्होंने चुनाव आयोग को लिखे पत्र में कहा कि आचार संहिता लगने के बाद भी एजेंसियों के एक्शन को रोकने के लिए फौरन कदम उठाया जाना चाहिए।

पुलिस आप नेताओं को जगह-जगह रोक रही

आम आदमी पार्टी ने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें पुलिस आप मंत्री आतिशी को रोकती नजर आ रही है। इस वीडियो के साथ आप ने लिखा- कायर मोदी इतना डर गया है कि वो अब आप को चुनाव नहीं लडऩे देना चाहता। आप मंत्री आतिशी को भी पुलिस जगह-जगह रोक रही है। मोदी जी एक काम करो, सब आप नेताओं और कार्यकर्ताओं को गोली मार दो, आपका काम आसान हो जाएगा। वरना अगर आप नेता और कार्यकर्ता जिंदा रहे तो तुम्हें सुकून से तानाशाही नहीं करने देंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि कल से पूरे देश में गुस्सा भरा हुआ है। भाजपा देश में तानाशाही लाना चाहती है। दिल्ली में उनकी सरकार नहीं बनी तो सरकार चलने ही नहीं देंगे, एलजी की चलेगी। पंजाब में सरकार नहीं बनी तो गवर्नर तंग करेगा। बंगाल और केरल में सरकार नहीं बनी तो गवर्नर रूल करेगा। झारखंड में सरकार नहीं बनी तो मुख्यमंत्री को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अगर तमिलनाडु में सरकार नहीं बनी तो गवर्नर मुख्यमंत्री का भाषण ही नहीं पढ़ेगा। बाबा साहेब अंबेडकर का संविधान खतरे में है। मेरी 140 करोड़ लोगों से अपील है कि इसके खिलाफ इक_े हो जाइए वर्ना ये देश बर्बाद हो जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें