मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली के लोगों का भरोसा खो चुके हैं केजरीवालः भाजपा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली के लोगों का भरोसा खो चुके हैं केजरीवालः भाजपा

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा ने कहा है अरविंद केजरीवाल अपना चेहरा एवं बयान दोनों मौका अनुसार बदलने में माहिर है। उन्हें समझ आ गया है कि वह राजनीतिक रूप से घिर चुके हैं। उनका बांग्लादेशी एवं रोहिंग्या घुसपैठियों को राजनीतिक समर्थन जगजाहिर हो चुका है। वह दिल्ली वालों का विश्वास खो चुके हैं। वह जिस कांग्रेस से राजनीतिक दूरी बना कर दिखा रहे हैं, उसी कांग्रेस के एजेंडा को उठा कर राजनीतिक बयानबाज़ी कर रहे हैं।दिल्ली भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आज यहां कहा कि इन दिनों अरविंद केजरीवाल पूर्वांचल के लोगों के पक्षधर बन कर दिखा रहे हैं पर पूर्वांचल वासियों को इन्ही अरविंद केजरीवाल का 30 सितम्बर 2019 का बयान नहीं भूला है, जब उन्होंने कहा था, "बिहारी पांच सौ का टिकट लेकर दिल्ली आते हैं, पांच लाख का मुफ्त इलाज करा कर लौट जाते हैं।"दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पूर्वांचल ही नहीं, दिल्ली के चारों तरफ के लोग भूले नही हैं कि 6 जून 2020 को बिहारी लोगों के दिल्ली की स्वास्थ सेवाओं पर दबाव को मुद्दा बताते हुए अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के अस्पतालों में बाहरी लोगों के इलाज पर रोक लगा दी थी। उसे बाद में भाजपा के कड़े विरोध के चलते तत्कालीन उपराज्यपाल ने रोक को वापस करवाया था।वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि आज दिल्ली में बसा पूर्वांचल समाज हो या किसी अन्य समाज के लोग, सभी जानते हैं कि यह केजरीवाल सरकार का यमुना सफाई का भ्रष्टाचार है जिसके चलते आज पूर्वांचल के लोग दिल्ली में अपनी परम्परा अनुसार नदी किनारे छठ पूजा तक नहीं कर सकते।सचदेवा ने कहा कि बिहार एवं यू.पी. के लोगों को बोझ बताने वाले अरविंद केजरीवाल बतायें कि क्या यह सच नहीं है कि अमानतुल्लाह ख़ान जैसे उनके विधायक रोहिंग्याओं को मासिक भत्ता देते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें