मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:33 · नई दिल्ली संस्करण

अरविंद केजरीवाल 'शराब घोटाले' के पैसे के लेनदेन का खुलासा कल कोर्ट में करेंगे : सुनीता केजरीवाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अरविंद केजरीवाल 'शराब घोटाले' के पैसे के लेनदेन का खुलासा कल कोर्ट में करेंगे : सुनीता केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल 'शराब घोटाले' के पैसे के लेनदेन का खुलासा कल कोर्ट में करेंगे : सुनीता केजरीवाल

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने आज कहा कि उनके पति कल अदालत में खुलासा करेंगे कि कथित शराब घोटाले का पैसा कहां है।

सुनीता केजरीवाल ने आज यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए दावा किया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा की गई कई छापेमारी में कोई पैसा नहीं मिला। उन्होंने कहा, “ईडी ने दिल्ली के कई मंत्रियों के ठिकानों पर छापेमारी की है लेकिन उन्हें एक भी पैसा नहीं मिला। पैसा कहां है? अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि वह 28 मार्च को अदालत में इसके बारे में खुलासा करेंगे।”

उन्होंने कहा कि वह कल जेल में अरविंद केजरीवाल से मिली थीं। उन्हें मधुमेह है। हालांकि उन्हें दृढ़ संकल्प के कारण चिंता की कोई बात नहीं है।

जेल से सरकारी आदेश जारी करने पर केंद्र की आपत्ति का जिक्र करते हुए पत्नी सुनीता ने कहा कि दो दिन पहले, मेरे पति ने हिरासत में रहते हुए जल मंत्री आतिशी को पानी और सीवर से संबंधित मुद्दों को हल करने का निर्देश दिया था। उन्होंने क्या गलत किया, जो केंद्र ने इसके लिए भी अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मामला दायर किया है। क्या वे दिल्ली को खत्म करना चाहते हैं।

उल्लेखनीय है कि ईडी ने 21 मार्च को दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में आम आदमी पार्टी सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हिरासत में लिया था। केजरीवाल 28 मार्च तक ईडी की हिरासत में हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें