मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:38 · नई दिल्ली संस्करण

जमानत पर हाई कोर्ट से रोक के खिलाफ केजरीवाल की सुप्रीम कोर्ट में अर्जी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में दिल्ली के

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्रायल कोर्ट से मिली जमानत पर दिल्ली हाई

कोर्ट से लगी अंतरिम रोक को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। केजरीवाल की

याचिका पर 24 जून को सुप्रीम कोर्ट में जल्द सुनवाई के लिए मेंशन किया जा

सकता है।

राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 20 जून को अरविंद केजरीवाल को

नियमित जमानत दी थी। केजरीवाल की जमानत का जब फैसला सुनाया जा रहा था तो

ईडी की ओर से पेश वकील जोहेब हुसैन ने राऊज एवेन्यू कोर्ट से बेल बांड भरने

के लिए 48 घंटे का वक्त देने की मांग की थी, ताकि वे इस आदेश को दिल्ली

हाई कोर्ट में चुनौती दे सकें, लेकिन राऊज एवेन्यू कोर्ट ने इस मांग को

खारिज कर दिया था। इस पर ईडी ने ट्रायल कोर्ट से मिली जमानत के आदेश को

दिल्ली हाई कोर्ट में 21 जून को चुनौती दी थी। हाई कोर्ट ने ईडी की याचिका

पर फैसला सुरक्षित रखते हुए फैसला आने तक जमानत देने के आदेश पर अंतरिम रोक

लगा दी थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें