दिल्ली के बुजुर्गों के लिए केजरीवाल सरकार का बड़ा ऐलान 5 महीने बाद फिर से शुरू होगी पेंशन
नई दिल्ली। आतिशी ने कहा कि पिछले 5 महीनों से बीजेपी की केंद्र सरकार ने दिल्ली के 1 लाख बुजुर्गों की वृद्धावस्था पेंशन रोकी हुई थी। बुजुर्ग बहुत परेशान थे। हमने बुजुर्गों की रुकी हुई पेंशन को शुरू करवा दिया है। बुजुर्गों के बैंक खाते में पिछले 5 महीने की पेंशन जानी शुरू हो गई है। पिछले 5 महीनों से दिल्ली के बुजुर्गों को जिस वृद्धावस्था पेंशन का इंतजार था वो फिर से शुरू होगी। दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने इसको लेकर बड़ा ऐलान किया है। केजरीवाल सरकार के मंत्री आतिशी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। आतिशी ने कहा कि पिछले 5 महीनों से बीजेपी की केंद्र सरकार ने दिल्ली के 1 लाख बुजुर्गों की वृद्धावस्था पेंशन रोकी हुई थी। बुज़ुर्ग बहुत परेशान थे। आतिशी ने कहा, दिल्ली के बुजुर्गों के लिए खुशखबरी है। मुझे बताते हुए खुशी है कि केजरीवाल सरकार ने लड़-लड़ कर बुजुर्गों की रुकी हुई पेंशन को शुरू करवा दिया है। बुजुर्गों के बैंक अकाउंट में पिछले 5 महीने की पेंशन जानी शुरू हो गई है। केजरीवाल सरकार ने हाल ही में कहा था कि केंद्र सरकार की तरफ से पैसे का भुगतान नहीं होने के कारण पेंशन लंबित थी। दिल्ली में 60 से 69 साल की उम्र वाले बुजुर्गों को 2000 और 70 साल या उससे अधिक उम्र वाले बुजुर्गों को हर महीने 2500 रुपये मिलते हैं। पिछले पांच महीने से पेंशन बंद थी। 60 से 70 साल के बुजुर्गों को सरकार की तरफ से पूरी पेंशन दी जाती है। वहीं, 70 साल या उससे अधिक उम्र वाले बुजुर्गों को मिलने वाली पेंशन में केंद्र सरकार की भी हिस्सेदारी होती है।





