मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:08 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली में स्कूल-कॉलेजों को बम की धमकी, केजरीवाल ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दिल्ली में स्कूल-कॉलेजों को बम की धमकी, केजरीवाल ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

नई दिल्ली। दिल्ली में पिछले 72 घंटों के भीतर दस से अधिक स्कूल और कॉलेजों को ई‑मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकियों को लेकर आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक तथा दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में चार इंजन वाली सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है।उन्होंने केंद्र सरकार, विशेषकर गृहमंत्री अमित शाह को निशाने पर लेते हुए कहा कि दिल्ली की सुरक्षा उनकी जिम्मेदारी है और उन्हें दिल्लीवासियों को आश्वस्त करने के लिए सामने आना चाहिए ।केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “लगातार तीसरे दिन आज फिर से दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। दिल्ली के लोगों और उनके बच्चों की ना तो गृहमंत्री अमित शाह जी को कोई चिंता है और ना ही उनकी चार-चार इंजन वाली सरकारों को। दिल्ली को जंगलराज बनाने पर तुली है बीजेपी।”उल्लेखनीय है दिल्ली के पांच स्कूलों को लगातार तीसरे दिन आज सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिली। जिसके कारण अभिभावको में डर का माहौल है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें