मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:15 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार में छात्रों पर फायरिंग को लेकर केजरीवाल का केंद्र पर हमला, उठाए सवाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बिहार में छात्रों पर फायरिंग को लेकर केजरीवाल का केंद्र पर हमला, उठाए सवाल

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आआपा) के संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बिहार में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित एके-47 राइफल से फायरिंग की घटना को लेकर केंद्र सरकार और बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला।

केजरीवाल ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट में लिखा कि आखिर सरकार को क्या हो गया है? बिहार में छात्रों पर ऐके-47 से गोलियां चलाई गईं। क्या ये छात्र आतंकवादी हैं? उन्होंने सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में बिहार की धरती से नारा लगा था 'सिंहासन खाली करो कि जनता आती है।' उन्होंने कहा कि सरकार को छात्रों के सवालों को जवाब देना होगा।

आआपा के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने इस मामले में केंद्र पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह कोई "कथित" घटना नहीं है, बल्कि वीडियो में छात्रों पर एके-47 राइफल से फायरिंग दिखाई दे रही है। संजय सिंह ने केंद्र और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से सवाल करते हुए कहा कि क्या ये छात्र आतंकवादी हैं कि उन पर एके-47 राइफल चलाई जाएगी? उन्होंने कहा कि देश की राजधानी में पहले छात्रों पर पैलेट गन, आंसू गैस और लाठीचार्ज किया गया, जिसमें लगभग 500 छात्र घायल हुए। अब बिहार में छात्रों के खिलाफ एके-47 का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह किस तरह का शासन है?

---------

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें