ईडी ने केजरीवाल को चौथी बार बुलावा भेजा
ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को चौथी बार बुलावा भेजा है। कहा जा रहा है कि केजरीवाल की इससे मुश्किलें बढ़ सकती है। ईडी ने दिल्ली शराब घोटाले में अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चौथा समन जारी किया है। मुख्यमंत्री को मामले में 18 जनवरी को पेश होने के लिए कहा है।
ईडी ने शराब घोटाले के सिलसिले में सीएम केजरीवाल को चौथा समन जारी किया है। एजेंसी ने पूछताछ के लिए उन्हें पेश होने को कहा है। इस बार भी केजरीवाल ईडी के सामने जाएंगे, इसकी संभावना कम ही है। 18 जनवरी को केजरीवाल का गोवा का दौरा प्रस्तावित है, पाटी सूत्रों के अनुसार 18 से लेकर 20 जनवरी तक वह गोवा में रहेंगे।





