मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

केदारघाटी आपदा: मौसम साफ होने पर एमआई और चिनूक से बचाव अभियान शुरू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रुद्रप्रयाग/केदारनाथ,। केदारघाटी आपदा के पांचवें दिन सोमवार को केदारनाथ धाम

यात्रा मार्ग पर फंसे हुए तीर्थयात्रियों को खोजने व बचाने का अभियान

जारी है। मौसम साफ होने पर एमआई 17 और चिनूक हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट करने

का कार्य शुरू हो गया है। सुबह 100 लोगों को केदारधाम से रवाना किया गया

है।

सोमवार तड़के से डीडीएमओ नंदन सिंह रजवार के नेतृत्व में डॉग

स्क्वायड रामबाड़ा से भीमबली क्षेत्र में खोजी अभियान शुरू कर चुके हैं।

वहीं सोमवार सुबह 100 लोगों को सुरक्षा बलों की देखरेख में केदारनाथ धाम

से लिनचोली हेलीपैड के लिए रवाना कर दिया गया है। इन यात्रियों को लिनचोली

से एयर लिफ्ट कर शेरसी हैलीपैड पर उतारा जाएगा। इसके अलावा एनडीआरएफ की

टीमें जंगल एव मंदाकिनी नदी के आसपास भी लगातार सर्च अभियान चला रहे हैं।

सोमवार

को केदार घाटी का मौसम साफ होने के साथ ही एमआई 17 और चिनूक से एयर लिफ्ट

शुरू हो गया है। एमआई चारधाम हेलीपैड पर यात्रियों को उतार रहा है जबकि

चिनूक गौचर हवाई पट्टी पर यात्रियों को उतरेगा।

रविवार देर शाम तक

स्निफर डॉग की मदद से खोजी अभियान जारी रहा। लिनचोली से रामबाड़ा क्षेत्र

तक सर्च अभियान पूरा किया जा चुका है जिसमें अब तक किसी व्यक्ति के मिलने

की पुष्टि नहीं हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें