मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:42 · नई दिल्ली संस्करण

कटनी जमीन घोटाला: सीएम मोहन यादव ने दिए निर्देश, CSP नेहा पच्चीसिया सस्पेंड

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कटनी जमीन घोटाला: सीएम मोहन यादव ने दिए निर्देश, CSP नेहा पच्चीसिया सस्पेंड

भोपाल। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में हत्या के आरोपी को बचाने और करोड़ों की जमीन की सौदेबाजी के आरोप में घिरी नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने निलंबित करने के आदेश दिए हैं।

दरअसल, कटनी में हुए एक हत्याकांड के मामले में तीन लोगों को आरोपी बनाया गया था और उस मामले में नगर पुलिस अधीक्षक पर आरोप लगा था कि उन्होंने आरोपी की करोड़ों की जमीन का कुछ लाख में दूसरे व्यक्ति से सौदा कराया है। इस मामले की जांच हुई और इसमें उन्हें दोषी पाया गया, जिस पर उनके खिलाफ मामला भी दर्ज हुआ है।

नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) नेहा पच्चीसिया पर दर्ज हुए मामले को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव के तेवर तल्ख हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मुख्य सचिव को संबंधित नगर पुलिस अधीक्षक के विरुद्ध तत्काल निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही, दबाव या पद के दुरुपयोग को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कटनी हत्याकांड के मामले में आरोपी को बचाने के लगे आरोपों की शिकायत पुलिस महानिदेशक से हुई थी और उनके निर्देश पर जबलपुर के पुलिस महानिरीक्षक प्रमोद वर्मा ने जांच के आदेश दिए थे और यह जांच आईपीएस अनु बेनीवाल से कराई गई।

इस जांच रिपोर्ट में सामने आए तथ्यों के आधार पर जबलपुर के पुलिस महानिरीक्षक के निर्देश पर कटनी के कोटा थाने में नगर पुलिस अधीक्षक, जमीन खरीदने वाले मारूफ अहमद और बिचौलिए के खिलाफ आपराधिक धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें