मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:17 · नई दिल्ली संस्करण

कटिहार रेलमंडल में एडीआरएम का औचक निरीक्षण: यात्री सुविधा और सुरक्षा पर फोकस

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कटिहार रेलमंडल में एडीआरएम का औचक निरीक्षण: यात्री सुविधा और सुरक्षा पर फोकस

कटिहार। कटिहार रेलमंडल के एडीआरएम मनोज कुमार सिंह ने बीते देर रात कटिहार स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्लेटफार्म नंबर एक से तीन तक निरीक्षण किया और यात्री सुविधाओं व सुरक्षा को लेकर कई दिशा निर्देश दिए। यह निरीक्षण यात्रियों की सुविधा व सुरक्षा की जांच के लिए किया गया। निरीक्षण के दौरान, एडीआरएम श्री सिंह ने आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन के बोगी को यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से स्टेशन पर ट्रेन के प्लेसमेंट के बाद खोलने के अलावा रात में यात्री सुविधाओं के साथ सुरक्षा व संरक्षण को लेकर कई बिंदुओं का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित रेल अधिकारियों को यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर कई दिशा निर्देश दिए।इस संदर्भ में एडीआरएम श्री सिंह ने बताया कि निरक्षण का मुख्य उद्देश्य स्टेशन पर यात्रियों के भारी भीड़ और रात्रि में उनको होने वाली असुविधाओं की स्थिति का जायजा लेना है। इसके लिए कटिहार रेलमंडल में कटिहार के अलावा बारसोई, किशनगंज, न्यू जलपाईगुड़ी, पूर्णिया, अररिया, फारबिसगंज और जोगबनी स्टेशन में बीते 30 अक्टूबर से आगामी 15 नवंबर तक यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर 24 घंटे एक रेल अधिकारियों को सुपरविजन हेतु डीपुट किया गया है।इसके अलावा, कटिहार रेलमंडल में आगामी छठ महापर्व के अवसर पर मनिहारी में गंगा स्नान को लेकर रेल प्रशासन द्वारा स्टेशन पर कई सारी सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। यात्रियों के सुविधा के मद्देनजर आरपीएफ और रेल पुलिस की अतिरिक्त सुरक्षा कर्मीयो की तैनाती के साथ कटिहार मनिहारी रेलखंड में श्रद्धालुओ के लिए चल रही अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन आदि के संबंध में स्टेशन पर लगातार उद्घोषणा करने, पीने का पानी, स्टेशन पर समुचित बिजली आदि की व्यवस्था आदि की दिशा में भी निर्देश दिए गए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें