मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:13 · नई दिल्ली संस्करण

कटिहार जिले के फूलवारिया में यात्री से भरी बस में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कटिहार जिले के फूलवारिया में यात्री से भरी बस में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित

कटिहार। जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत फूलवारिया के पास बीते देर शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एनएच-31 पर यात्री से भरी एक बस में अचानक आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि बस में सवार सभी 45 यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बस अररिया जिले के कुर्साकांटा प्रखंड से भागलपुर कुप्पाघाट जा रही थी।स्थानीय लोगों ने बताया कि फुलवरिया स्कूल के पास बस के इंजन से अचानक धुआं निकलने लगा। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस रोकी और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। कुछ ही क्षणों में आग की लपटें तेजी से पूरी बस में फैल गईं।घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। तब तक बस पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। प्रशासन ने यात्रियों को दूसरी बस से कुप्पाघाट के लिए रवाना किया। इस घटना में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई है, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें