मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:10 · नई दिल्ली संस्करण

कटिहार में 662743 बच्चों को पोलियों उन्मूलन खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कटिहार में 662743 बच्चों को पोलियों उन्मूलन खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित

कटिहार। कटिहार जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 16 से 20 दिसंबर तक पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान चलाया जायेगा। इस टीकाकरण अभियान के दौरान जिले में 678818 घरों में कुल 0 से 05 वर्ष के 662743 बच्चों को पोलियों का खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।कटिहार सदर प्रखंड कार्यालय परिसर से शनिवार को सिविल सर्जन जितेंद्र नाथ सिंह एवं जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर यूनिसेफ़ के चंद्रबिभा कुमारी, कटिहार सदर प्रखंड बीडीओ, सीडीपीओ मुख्य रूप से मौजूद थे।इस सन्दर्भ में सिविल सर्जन ने बताया कि पोलियो उन्मूलन अभियान के लिये जिले में आशा, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका तथा एएनएम को लगाया गया है।जितेंद्र नाथ ने बताया कि दिसम्बर 1995 से पोलियो उन्मूलन के लिए राष्ट्रीय पोलियो टीकाकरण अभियान चलाया गया। स्वास्थ्य विभाग एवं जन सहयोग से 2011 में पोलियो को उन्मूलन भारत में किया एवं 2014 में डब्लूएचओ के द्वारा भारत को पोलियो मुक्त का प्रमाण पत्र मिला।उन्होंने बताया कि अभी भी हमारे पड़ोसी देशों में पोलियो का खतरा बना हुआ है एवं इसमें काफी सतर्कता बरतने की बात है। जिससे पुनः यह देश पोलियो ग्रस्त न हो जाए। इसलिए समय समय पर जन्म से लेकर पाँच वर्ष के बच्चों को इस विशेष टीकाकरण अभियानों के दौरान पोलियो का खुराक पिलाकर हम पोलियो बिमारी के बिषाणु को अपने देश में आने से रोक सकते है।सिविल सर्जन ने जन-मानस से अनुरोध है कि अभियान के दौरान पोलियो उन्मूलन खुराक की दो बुन्द शून्य से पांच साल तक के सभी बच्चों को आवश्यक पिलावें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें