कटिहार के बरारी में आग लगने से सात घर जलकर राख
कटिहार। जिले के बरारी प्रखंड के जगदीशपुर पंचायत अंतर्गत मरंगी टोला में अचानक आग लगने से सात घर जलकर राख हो गया। अग्नि पीड़ित परिवारों में मो. मुमताज अली, मो. नजरूल हक, मो. शौकत अली, मो. मसुद आलम, मो. मोतीबूर रहमान, मो. तौहिद एवं मो. निजाम परिवारों का घर शामिल है। इस अग्निकांड में लगभग 16 लाख रुपये की संपति क्षति होने का अनुमान लगाया गया है।जगदीशपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मंजूर आलम ने बताया कि अग्नीकांड में नगदी सहित घर का सारा सामान, पलंग, कपड़ा, बर्तन, अनाज आदि सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया है। इस मौके पर बरारी के अंचल पदाधिकारी मनीष कुमार और बरारी थाना के सब इन्सपेक्टर रंजन शर्मा कर्मचारियों के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।मौके पर मौजूद अंचलाधिकारी मनीष कुमार ने शुक्रवार को बताया कि सरकारी स्तर पर राहत पहुंचाया जायेगा। पंचायत के मुखिया नुजहत बानों एवं प्रतिनिधि मंजूर आलम ने तत्काल अपने निजी कोष की राशि से अनाज पलोथिन चूड़ा, मुढी, कपड़ा आदि समान राहत के रूप में वितरण किया गया। मौके पर पंचायत समिति सदसय अब्बूतालिव आदि दर्जनों की संख्या लोग उपस्थित थे।





