मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:24 · नई दिल्ली संस्करण

कटक के सांसद भर्तृहरि महताब भाजपा में शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली। बीजू जनता दल (बीजेडी) के पूर्व सांसद भर्तृहरि

महताब आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। इन्होंने सप्ताह की शुरुआत

में बीजेडी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफे की घोषणा की थी। सूत्रों के

मुताबिक महताब कटक से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

गुरुवार को यहां

भाजपा मुख्यालय में पार्टी उपाध्यक्ष वैजयंत पांडा, राष्ट्रीय महासचिव

विनोद तावड़े, केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, प्रदेश प्रभारी विजय

पाल तोमर की मौजूदगी में ओडिशा के सांसद भर्तृहरि महताब, प्रोफेसर दमयंती

बेसरा और सिद्धांत महापात्रा ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस

मौके पर विनोद तावड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व से

प्रभावित हो कर कई नेता भाजपा से जुड़ रहे हैं। मौजूदा सरकार गांव, युवा,

महिला, शोषित वंचित लोगों का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। ओडिशा में राजनीतिक

बदलाव हो रहा है। ओडिशा के लोग बदलाव देखना चाहते हैं, जिसके लिए

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में काम हो रहा है।

इस

मौके पर भर्तृहरि महताब ने कहा कि निर्णय जीवन के एक पड़ाव में जरूरी हो

जाता है। राष्ट्रवाद, एकात्मता और पूर्वोदय भाजपा के माध्यम से ही हो सकता

है। पिछले दस सालों से यह अनुभव किया गया है कि इस समय भाजपा के साथ जुड़ना

राज्य की प्रगति और उन्नति के लिए भाजपा के जरिए हो पाएगा। प्रधानमंत्री

नरेन्द्र मोदी की शक्ति, गृह मंत्री अमित शाह के विश्वास और नड्डा जी की

प्रेरणा हमें आगे ले जाने में मददगार होगी। ओडिशा में जो परिवर्तन होने जा

रहा है, यह परिवर्तन मोदी के कारण हो रहा है और उनके नेतृत्व में आगे भी

जारी रहेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें