मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:32 · नई दिल्ली संस्करण

करूर भदगड़ : केंद्रीय वित्त मंत्री ने घटनास्थल का दौरा किया, हादसे की जानकारी ली

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

करूर। तमिलनाडु के करूर में भगदड़ की घटना के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों से घटना के बारे में जानकारी ली। इस भगदड़ में अब तक 41 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 50 से ज्यादा घायल हुए।

जानकारी के अनुसार, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात करेंगी। इसके अलावा, वे घटना में घायल हुए लोगों से भी मुलाकात कर सकती हैं।

उनके साथ केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन और तमिलनाडु भाजपा प्रमुख नैनार नागेंद्रन भी होंगे।

इस बीच, सोमवार को चेन्नई में एक श्रद्धांजलि सभा रखी गई, जिसमें एआईएडीएमके सदस्यों की उपस्थिति में मोमबत्तियां जलाकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

बता दें कि 27 सितंबर को तमिलनाडु के करूर में तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) पार्टी के प्रमुख और अभिनेता विजय की रैली के दौरान भगदड़ हुई थी। विजय का भाषण सुनने के लिए भारी भीड़ जमा होने के बाद यह हादसा हुआ। अधिकारियों के अनुसार, उनके भाषण के अंत में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे रैली स्थल पर भीड़भाड़ बढ़ गई और भगदड़ मच गई।

भगदड़ के समय बड़ी संख्या में लोग नीचे गिरने से दब गए, जिनमें से अभी तक 41 लोगों की मौत हो चुकी है। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश की कई बड़ी हस्तियों ने दुख व्यक्त किया। प्रधानमंत्री मोदी की तरफ से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता की घोषणा की गई, जबकि घायलों को 50-50 हजार रुपए सहायता राशि मिलेगी।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भगदड़ के कारणों का पता लगाने और भविष्य के आयोजनों के लिए सुरक्षा उपायों की सिफारिश करने के लिए हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज के नेतृत्व में एक न्यायिक जांच का आदेश दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें