मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:19 · नई दिल्ली संस्करण

कर्नाटक: तालाब में गिरने से तीन बच्चों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कर्नाटक: तालाब में गिरने से तीन बच्चों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विजयपुरा। कर्नाटक के विजयपुरा तालुका में गुरुवार देर रात एक हादसे में एक परिवार के तीन बच्चों की मौत हो गई। घटना मिंचनाल टांडा क्षेत्र के मादेव नगर में हुई, जब खेलते वक्त तीनों खेत के तालाब में जा गिरे।

पुलिस के अनुसार शिवम्मा राजू राठौड़ (8), कार्तिक विश्व राठौड़ (7) और स्वप्ना राजू राठौड़ (12) अपने परिवार के साथ गांव में रहते थे।

गुरुवार शाम वे भेड़ों के साथ खेत की ओर गए थे। इस दौरान खेलते-खेलते वे तालाब के पास पहुंच गए, जहां फिसलने से तीनों पानी में गिर पड़े। गहरे तालाब में डूबने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

जब बच्चे नहीं लौटे तो उनकी तलाश शुरू हुई। देर रात स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची विजयपुरा ग्रामीण पुलिस और तहसीलदार चेनगोंडा ने स्थिति का जायजा लिया। बाद में पुलिस ने तालाब से बच्चों के शव निकाले और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

परिवार इस हादसे से गहरे सदमे में है। माता-पिता और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के मुताबिक, तालाब के आसपास कोई चेतावनी बोर्ड या बाड़ नहीं थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि खेतों में बने तालाबों की सुरक्षा बढ़ाई जाए और बच्चों के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाए।

तहसीलदार चेनगोंडा ने कहा कि इस घटना की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय प्रशासन जल्द कदम उठाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें