मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:31 · नई दिल्ली संस्करण

अलगाव की मंशा से झूठे दावे कर रही कर्नाटक सरकार: वित्त मंत्री

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को कर्नाटक की कांग्रेस पर अलगाववाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक सरकार करदाताओं के धन का प्रयोग कर अखबारों में झूठे दावों से भरे विज्ञापन दे रही है।

वित्त मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कर्नाटक सरकार की ओर से किए जा रहे दावों का खंडन किया। उन्होंने कहा कि दो दावे ऐसे हैं, जिन्हें बहुत ही बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है। कर्नाटक सरकार दावा कर रही है कि बाढ़ और आपदा राहत के लिए राज्य सरकार को कुछ नहीं दिया गया। इसके उलट केन्द्र सरकार ढांचागत परियोजनाओं और आपदा राहत के लिए 12 हजार 476 करोड़ रुपये दे चुकी है।

निर्मला सीतारमण ने कहा कि विशेष अनुदान देने के वादे की बात कही जा रही है। ऐसे किसी तरह के अनुदान को वित्त आयोग ने अपनी अंतिम सिफारिशों में रखा ही नहीं है। इस तरह झूठा दावा किया जा रहा है।

मंत्री ने आरोप लगाया कि ये सभी मुद्दे केवल अलगाव की सोच के साथ उठाए जा रहे हैं। उप मुख्यमंत्री ने अपने बयान में भी यही कहा था। कांग्रेस आज अलगाववादी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें