मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:36 · नई दिल्ली संस्करण

कर्नाटक: कोप्पल में ट्रक और गाड़ी की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौके पर मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कर्नाटक: कोप्पल में ट्रक और गाड़ी की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौके पर मौत

कोप्पल। कर्नाटक के कोप्पल जिले में एक ट्रक और ओमनी वैन की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए। मृतक एक ही परिवार के लोग थे। फिलहाल, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह यलाबुर्गा तालुक में बानपुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-63 पर यह हादसा हुआ। पीड़ित परिवार हावेरी जिले के हिरेकेरूर तालुक के रट्टीहल्ली गांव के रहना वाला है। परिवार के सदस्य शनिवार सुबह श्री राघवेंद्र स्वामी के दर्शन के लिए मंत्रालयम जा रहे थे।

बताया गया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-63 पर ट्रक का ड्राइवर कथित तौर पर नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद ट्रक डिवाइडर पार करके सामने से आ रही ओमनी वैन से जा टकराया, जिससे चार लोगों की मौत हो गई। इस टक्कर में कई यात्रियों को चोटें आईं। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

कोप्पल में पिछले महीने एक हफ्ते में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 8 लोगों की मौत हुई थी। 21 मई को कुकनूर तालुका के अडूर-राजूर गांव के पास नेशनल हाईवे 365 बाईपास पर टिपर लॉरी और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान यलबुर्गा तालुका के बालूतिगी गांव के रहने वाले बसन्ना गूगेरी (55 वर्ष) और शंकरप्पा सुत्रारोट्टी (48 वर्ष) के रूप में हुई।

दोनों ही व्यक्ति बाइक पर सवार थे।

बताया गया कि यलबुर्गा से सीमेंट लादकर जा रही हावेरी जिले के अक्कियालुर कस्बे की एक भारी लॉरी ने कुकनूर की ओर आ रही बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पूरी तरह से कुचल गई और दोनों सवार लॉरी के पहियों के नीचे आ गए। ज्यादा खून बहने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि लॉरी चालक मल्लप्पा ने अत्यधिक शराब पी रखी थी, जिसकी वजह से यह दुर्घटना हुई।

पुलिस ने लॉरी चालक को घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया।

वहीं, 15 मई को कोप्पल और विजयपुरा जिलों की सीमा पर राष्ट्रीय राजमार्ग 50 पर एक ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर में एक साल के बच्चे सहित छह लोगों की मौत हुई थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर पुल से गिर गया। इस दुर्घटना में नौ लोग घायल हो गए। सभी रिश्तेदार थे और बल्लारी व विजयनगर जिलों के रहने वाले थे। वे कोप्पल जिले के हुलागी गांव में स्थित प्रसिद्ध हुलिगेम्मा मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें