मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:36 · नई दिल्ली संस्करण

ऑफिस में महिला संग वीडियो वायरल होने के बाद कर्नाटक के डीजीपी रामचंद्र राव सस्पेंड

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
ऑफिस में महिला संग वीडियो वायरल होने के बाद कर्नाटक के डीजीपी रामचंद्र राव सस्पेंड

बेंगलुरु। कर्नाटक के डीजीपी रामचंद्र राव को ऑफिस में महिला के साथ एक वीडियो सामने आने के बाद सस्पेंड कर दिया गया है।वीडियो में डीजीपी के. रामचंद्र राव महिला संग आपत्तिजनक स्थिति में दिख रहे हैं। सीनियर आईपीएस अधिकारी को राज्य सरकार की इजाजत के बिना हेडक्वार्टर न छोड़ने का भी निर्देश दिया गया है।

मंगलवार को कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार ने मामले की जांच होने तक उन्हें सस्पेंड कर दिया।

आदेश में कहा गया है, "न्यूज चैनलों और मीडिया प्लेटफॉर्म पर बड़े पैमाने पर प्रसारित वीडियो और न्यूज रिपोर्ट से यह देखा गया है कि रामचंद्र राव ने एक अश्लील तरीके से व्यवहार किया है। राज्य सरकार ने मामले की जांच की है और वह इस बात से संतुष्ट है कि उक्त अधिकारी का आचरण अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियम के नियम 3 का उल्लंघन है और राज्य सरकार प्रथम दृष्टया संतुष्ट है कि जांच लंबित रहने तक डीजीपी रामचंद्र राव को तत्काल प्रभाव से निलंबित करना आवश्यक है।

इससे पहले जेल में बंद एक्ट्रेस रान्या राव के सौतेले पिता और कर्नाटक के डीजीपी के. रामचंद्र राव का वर्दी में अपने ऑफिस में एक महिला के साथ आपत्तिजनक व्यवहार करते हुए कथित वीडियो सोमवार को वायरल हो गया था।

इन वीडियो में कथित तौर पर रामचंद्र राव अपने सरकारी चैंबर में एक महिला के साथ आपत्तिजनक हरकतें करते हुए दिख रहे हैं।

एक क्लिप में, वह अपने ऑफिस में यूनिफॉर्म पहने हुए महिला को किस करते हुए दिख रहे हैं। दूसरे वीडियो में, वह अपने ऑफिस में सूट पहने हुए हैं और अपने चैंबर में लगे भारतीय झंडे और पुलिस डिपार्टमेंट के प्रतीक चिन्ह के सामने वैसी ही हरकतें करते हुए दिख रहे हैं।

महिला भी उनके साथ सहयोग करती हुई दिख रही है।

बेंगलुरु में सोमवार को मीडिया से बात करते हुए रामचंद्र राव ने कहा, "ये एडिट किए हुए वीडियो हैं। ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। मैं इस मामले पर अपने वकील से बात करूंगा और इस बारे में फैसला लूंगा।"

इससे पहले कर्नाटक सरकार ने मार्च 2025 में सोने की तस्करी के मामले में रामचंद्र राव को अनिवार्य छुट्टी पर भेज दिया था। उन्हें हाल ही में वापस काम पर लिया गया था।

उन पर रान्या राव के साथ मिलकर सोने की तस्करी करने का आरोप है। सरकार ने इस संबंध में राव के खिलाफ जांच के आदेश दिए थे और रिपोर्ट मांगी थी।

रान्या राव को सोने की तस्करी करने और अपने सौतेले पिताके नाम का गलत इस्तेमाल करके अधिकारियों के लिए आरक्षित प्रोटोकॉल का फायदा उठाकर सुरक्षा जांच से बचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें