मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:15 · नई दिल्ली संस्करण

करजाइन बाजार में तेज रफ्तार टैंक लोरी ने बाइक सवार को कुचला

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
करजाइन बाजार में तेज रफ्तार टैंक लोरी ने बाइक सवार को कुचला

सुपौल। जिले के करजाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत करजाइन बाजार में मंगलवार शाम करीब 6 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार टैंक लोरी ने एक बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयावह था कि टक्कर के बाद मृतक का सिर बुरी तरह फट गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही करजाइन थानाध्यक्ष मनीष कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दुर्घटना में शामिल टैंक लोरी को जब्त कर लिया।मृतक की पहचान करजाइन वार्ड संख्या 9 निवासी 45 वर्षीय भोला साह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह बाजार से अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में तेज रफ्तार लोरी की चपेट में आ गए। इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। भोला साह अपने पीछे दो पुत्र छोड़ गए हैं, जिनमें 13 वर्षीय पितम और 12 वर्षीय गौरव शामिल हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे की सूचना मिलते ही वीरपुर एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार, राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय और प्रतापगंज थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों और स्थानीय लोगों को समझाकर स्थिति को शांत कराया।करजाइन थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने और भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें