मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

कारगिल विजय की रजत जयंती पर भारतीय सेना का 'डी5' मोटर साइकिल अभियान शुरू

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। भारतीय सेना ने कारगिल विजय की रजत जयंती (25

वर्ष) पूर्ण होने पर 'डी5' मोटर साइकिल अभियान शुरू किया है। इस अभियान का

मकसद देश के वीर सैनिकों के शौर्य और पराक्रम का सम्मान करना है। भारत

सरकार के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) की कल शाम जारी विज्ञप्ति में यह

जानकारी दी गई है। विज्ञप्ति के अनुसार, यह अभियान 1999 के कारगिल युद्ध

में पाकिस्तान पर भारत की विजय गाथा पर केंद्रित है। इसका मकसद वीरता और

बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित करना भी है।

आठ मोटरसाइकिलों की तीन

टीमों ने देश के तीन कोनों- पूर्व में दिनजन, पश्चिम में द्वारका और दक्षिण

में धनुषकोडि से इस ऐतिहासिक यात्रा की शुरुआत की है। अभियान में शामिल

टीम अपने-अपने मार्ग में कारगिल युद्ध के नायकों, दिग्गजों और वीर नारियों

से संपर्क करेंगे। मार्ग में पड़ने वाले युद्ध स्मारकों पर श्रद्धांजलि

अर्पित करेंगे। युवाओं को भारतीय सेना में शामिल होने के लिए भी प्रेरित

करेंगे।

पूर्वी मार्ग में दिनजन से दिल्ली तक की आवाजाही

शामिल है। टीम लगभग 2,489 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए जोरहाट, गुवाहाटी,

बिनागुरी, कटिहार, दानापुर, गोरखपुर, लखनऊ और आगरा से गुजरेगी। पश्चिमी

मार्ग में द्वारका से ध्रांगधरा, अहमदाबाद, उदयपुर, जोधपुर, अजमेर, जयपुर

और अलवर होते हुए दिल्ली तक की आवाजाही शामिल है। यह टीम लगभग 1,565

किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

दक्षिणी मार्ग में धनुषकोडि से

दिल्ली तक मदुरै, कोयम्बटूर, बेंगलुरु, अनंतपुर, हैदराबाद, नागपुर, भोपाल,

ग्वालियर और अलवर होते हुए लगभग 2,963 किलोमीटर की आवाजाही शामिल है।

तीनों टीमें 26 जून को दिल्ली में एकत्र होंगी और दो अलग-अलग मार्गों से

द्रास के लिए रवाना होंगी। अभियान का समापन में द्रास के गन हिल में होगा।

गन हिल कारगिल युद्ध के दौरान अपने रणनीतिक महत्व के लिए इतिहास में अंकित

प्रमुख स्थान है। इस अभियान का नेतृत्व तोपखाने की रेजिमेंट कर रही है। इस

रेजिमेंट नेऑपरेशन विजय में सफलता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका

निभाई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें