कारगिल शहीद दिनेश चंद कुमाई को दी श्रद्धांजलि

उत्तरकाशी, । जिला मुख्यालय स्थित शौर्य स्थल ज्ञानसू में कारगिल
विजय दिवस पर शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में
विधायक सुरेश चौहान, जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट, पुलिस अधीक्षक
अर्पण यदुवंशी समेत अन्य अधिकारियों ने वीर शहीद दिनेश चंद्र कुमाई के
चित्र पर पुष्प चक्र एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही शहीद
की पत्नी अनीता देवी को शॉल व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
विधायक
सुरेश चौहान ने कहा कि हमारे वीर सैनिकों के पराक्रम और बलिदान के कारण
हमारे देश की सीमाएं सुरक्षित बनी हुई हैं। कार्यक्रम में जिला सैनिक
कल्याण अधिकारी कर्नल (अ.प्रा.) जयेश बडोला ने कारगिल युद्ध के बारे में
जानकारी दी। इस मौके पर गढ़वाल राइफल के मेजर मयंक धस्माना, राजस्थान राइफल
के सूबेदार सुरेन्द्र सिंह, विश्वनाथ पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष
वीरेन्द्र सिंह नेगी, संरक्षक मेजर (अ.प्रा.) आरएस जमनाल, उप जिलाधिकारी
बृजेश कुमार तिवारी, तहसीलदार सुरेश सेमवाल, सुमेर चंद रमोला, विजयपाल
मखलोगा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला समाज कल्याण अधिकारी
सुधीर जोशी ने किया।





