मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

पाकिस्तान के कराची में तेज बरसात से जनजीवन थमा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कराची,

04 फरवरी पिछले 24 घंटे से हो रही तेज बरसात ने आज पाकिस्तान की

आर्थिक राजधानी कराची की सूरत बिगाड़ दी। शहर के कई हिस्से जलमग्न हैं। आज

सुबह शहर के सुरजानी, उत्तरी कराची, बफर जोन, नागन चौरंगी, स्कीम 33 और

इसके आसपास के इलाके में जमकर बारिश हुई है।

जिओ न्यूज ने

पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के हवाले से कहा है कि कराची

में बादल छाए रहेंगे। महानगर के विभिन्न हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश होती

रहेगी। कराची का अधिकतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस है। उत्तर-पूर्व से

आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही हैं। दोपहर बाद हवा की गति

20-25 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है।

जिओ न्यूज की

रिपोर्ट के अनुसार, शहर के तमाम इलाकों में जाम लगा हुआ है। इस वजह से

कय्यूमाबाद चौरंगी, चुंदरीगर रोड, बर्न्स रोड, आर्ट्स काउंसिल, गोदाम

चौरंगी से चमरा चौरंगी तक कोरंगी औद्योगिक क्षेत्र रोड, शमा सेंटर के पास

शाह फैसल कॉलोनी क्षेत्र में लोगों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए लंबा

रास्ता तय करना पड़ रहा है। कई जगह सीवेज के साथ बारिश का पानीघरों और

अस्पतालों में घुस गया है।

शहर की मुख्य सड़क शारिया फैसल

के कुछ हिस्से पूरी तरह से पानी में डूब गए हैं। कई जगह कारें फंस गई हैं।

बारिश का पानी ड्रिघ रोड अंडरपास में अभी तक भरा हुआ है। गिजरी अंडरपास को

आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पिछले 24

घंटों में शर-ए-फैसल पर सबसे अधिक 75 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें