मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

पाकिस्तान के कराची में शॉपिंग प्लाजा की आग में मृतकों की संख्या बढ़कर 61 हुई

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पाकिस्तान के कराची में शॉपिंग प्लाजा की आग में मृतकों की संख्या बढ़कर 61 हुई

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के कराची में एमए जिन्ना रोड पर स्थित गुल शॉपिंग प्लाजा में लगी भीषण आग से मरने वालों की संख्या बढ़कर 61 हो गई। अधिकारियों ने बुधवार को पुष्टि की कि इमारत के अंदर एक ही दुकान से 30 शव बरामद किए गए हैं।दुनिया न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस उप महानिरीक्षक (दक्षिण) असद रजा ने बताया कि शव एक क्रॉकरी की दुकान में मिले हैं। इसके बाद मलबे को हटाने का काम अस्थायी रूप से रोक दिया ताकि पहले शवों को निकाला जा सके। उन्होंने बताया कि ऐसा लगता है कि आग लगने के बाद कई लोगों ने धुएं और आग से बचने की कोशिश में खुद को दुकान के अंदर बंद कर लिया।उपायुक्त (दक्षिण) जावेद नबी खोसो ने घोषणा की कि रेस्क्यू 1122 को प्लाजा में आखिरी तलाशी अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह अभियान पूरा होने के बाद बिल्डिंग को गिरा दिया जाएगा। ढांचे को गिराने की जिम्मेदारी सिंध बिल्डिंग कंट्रोल अथॉरिटी की होगी। वैसे भी प्लाजा का 40 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा ढह चुका है। प्लाजा की छत से 32 वाहन और कई बड़े जनरेटर हटा दिए हैं।उपायुक्त ने कहा कि पास के रामपा प्लाजा को अस्थायी रूप से सील कर दिया गया है। अधिकारियों ने आसपास की इमारतों को होने वाले संभावित खतरों का पता लगाने के लिए सिंध बिल्डिंग कंट्रोल अथॉरिटी से बिल्डिंग प्लान और संबंधित दस्तावेज मांगे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें