मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:49 · नई दिल्ली संस्करण

धर्मशाला टेस्ट के पहले दिन चला स्पिन का जादू, इंग्लैंड की पहली पारी 218 पर सिमटी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

धर्मशाला। धर्मशाला टेस्ट का पहला दिन भारतीय स्पिन गेंदबाजों के नाम रहा। भारतीय स्पिन अटैक के आगे इंग्लैंड की पहली पारी 218 रनों पर ही सिमट गई। चायकाल के कुछ देर बाद ही रवि चन्द्रन अश्विन ने दो विकेट झटके। भारत की ओर से स्पिनर कुलदीप यादव ने पंजा खोला। वहीं अपना 100वां टेस्ट खेल रहे आर. अशिवन ने चार विकेट लिए। रविन्द्र जडेजा को एक विकेट मिला।टेस्ट सीरीज के पहले दिन भारतीय स्पिन गेंदबाजों के आगे इंग्लैंड के बल्लेबाज पूरी तरह से घुटने टेकते नजर आए। ओपनर जैक ने सबसे अधिक 79 रन बनाए। इसके अलावा बेन डुकेट ने 27, जॉनी बैरेस्टो ने 29, जो रुट ने 26 तथा बेन फॉक्स ने 24 रनों के योगदान दिया। इसके अलावा इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स शून्य पर आउट हो गए। जबकि अन्य बल्लेबाज कुछ खास नही कर पाए। भारत की ओर से तेज गेंदबाजों जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को एक भी विकेट नही मिल पाया।धर्मशाला में भारतीय स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने पंजा खोला है। कुलदीप ने धर्मशाला टेस्ट में शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट अपने नाम किए हैं। उन्होंने इंग्लैंड की बल्लेबाजी की कमर तोड़ डाली और दोनों ओपनर जैक क्राउली, बेन डुकेट सहित ओली पोप, जॉनी बैरेस्टो और कप्तान बेन स्टॉक्स को पवेलियन भेजा। इसके अलावा अपना 100 वां टेस्ट खेल रहे स्पिनर रवि चंद्रन अश्विन ने चार जबकि रविन्द्र जडेजा ने एक विकेट लिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें