मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

पालमपुर में ही बनी राम मंदिर को बनाने की आखिरी और सफल रणनीति : शांता कुमार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

धर्मशाला,

20 जनवरी । राम मंदिर को बनाने की आखिरी और सफल कोशिश को लेकर

पालमपुर में ही रणनीति तैयार हुई थी। इसी कोशिश का प्रतिफल है कि 22 जनवरी

को अयोध्या में करीब 500 वर्षों बाद श्री राम लला अपनी जगह पर बिराजमान हो

रहे हैं।

शनिवार को पालमपुर के रोटरी भवन के उसी कमरे में पत्रकार

वार्ता को सम्बोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पालमपुर में हुई इस

बैठक के गवाह रहे शांता कुमार ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को

अयोध्या में होने जा रहे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की सारी रूपरेखा

पालमपुर के रोटरी भवन के इसी कमरे में तैयार हुई थी। हिमाचल के एक छोटे से

कस्बे में राम मंदिर बनाने का संकल्प लेना उस समय सभी को हैरान करने वाला

और प्रसन्न करने वाला था।

उन्होंने कहा कि बैठक हुई और उसमें राम

मंदिर को लेकर संकल्प लिया गया। आज समय आ गया है कि प्रभु श्रीराम 22 जनवरी

को अयोध्या में बन रहे भव्य मंदिर में विधिवत रूप से विराजमान होने जा रहे

हैं। यह दृश्य उन सभी राम भक्तों सहित उन भाजपा नेताओं के लिए एक सुकून के

पल होंगे जिन्होंने इस नेक कार्य मे अपना योगदान दिया है। उन्होंने सभी

देशवासियों सहित प्रधानमंत्री मोदी को भी बधाई दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें