मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:33 · नई दिल्ली संस्करण

गांडेय से नवनिर्वाचित विधायक कल्पना सोरेन ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ,सीएम रहे मौजूद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गांडेय से नवनिर्वाचित विधायक कल्पना सोरेन ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ,सीएम रहे मौजूद

गांडेय से नवनिर्वाचित विधायक कल्पना सोरेन ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ,सीएम रहे मौजूद

रांची: पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने सोमवार को विधानसभा के सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। कल्पना सोरेन गांडेय विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुनी गई हैं। झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन की मौजूदगी में स्पीकर कक्ष में कल्पना सोरेन को शपथ दिलाई। ज्ञात हो कि कल्पना सोरेन गांडेय उपचुनाव जीत कर पहली बार विधायक बनी हैं। लोकसभा चुनाव के साथ हुए गांडेय विधानसभा सीट पर उपचुनाव में कल्पना सोरेन ने इंडी गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी के रूप में झामुमो के टिकट पर चुनाव लड़ा था। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी दिलीप वर्मा को मात दी थी। इससे पहले झामुमो विधायक सरफराज गांडेय से विधायक थे। हेमंत सोरेन से जब ईडी पूछताछ कर रही थी तभी ऐसी आशंका थी कि हेमंत की गिरफ्तारी हो सकती है। ऐसी स्थति में राज्य और पार्टी के अंदर उथल-पुथल न हो और कल्पना मुख्यमंत्री पद की बागडोर संभाल सके, इसलिए गांडेय विधानसभा सीट को खाली कराया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें