दिल्ली में सोनिया गांधी से मिलीं कल्पना सोरेन,कई मुद्दों पर हुई चर्चा

दिल्ली में सोनिया गांधी से मिलीं कल्पना सोरेन,कई मुद्दों पर हुई चर्चा
दिल्ली : पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन ने शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। इस मौके पर सोनिया गांधी और कल्पना के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई। मालुम हो कि इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से कल्पना सोरेन ने मुलाकात की थी। इस मौके पर दोनों ने गले मिलकर एक दूसरे का स्वागत किया। कल्पना सोरेन ने कहा कि जैसी घटना 2 महीने पहले झारखंड में हुई थी, दिल्ली में भी वैसा ही कुछ हुआ है। मैं सुनीता जी से मिलकर उनका दुख दर्द बांटने आई थी। उन्होंने कहा कि हमने मिलकर प्रण लिया है कि इस लड़ाई को हमें बहुत दूर तक लेकर जाना है। मालुम हो कि कल्पना सोरेन इंडिया गठबंधन की रामलीला मैदान में रविवार को होने वाली जनसभा में शामिल होने के लिए दिल्ली मे मौजूद हैं।





