मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:36 · नई दिल्ली संस्करण

रूपौली विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव में कलाधर मंडल होंगे जदयू उम्मीदवार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रूपौली विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव में कलाधर मंडल होंगे जदयू उम्मीदवार

पटना। बिहार में रुपौली विधानसभा क्षेत्र का उपचुनाव 10 जुलाई को होगा। इसको लेकर शुक्रवार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और राजद ने अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने जदयू पार्टी कार्यालय में ऐलान किया कि पार्टी ने रूपौली विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव के लिए कलाधार मंडल को सिंबल दिया है।शिक्षक की नौकरी छोड़कर राजनीति में आये कलाधर मंडल 2020 के विधानसभा चुनाव में पहली बार निर्दलीय खड़े हुए थे और उन्हें छह हजार से अधिक वोट मिले थे। वर्तमान में इनकी पत्नी मुखिया है। पिछले ही दिनों मंत्री लेशी सिंह ने कलाधर मंडल को सीएम नीतीश कुमार से भी मिलवाया था। इसके बाद अब इनके नाम पर फाइनल मुहर लग गयी है।दूसरी ओर, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने रुपौली उपचुनाव में अवधेश मंडल को उम्मीदवार बनाया है। वे 18 जून को नामांकन करेंगे।रूपौली उपचुनाव के लिए 14 से 21 जून तक नामांकन की तिथि है। 24 जून को स्क्रूटनी और 26 जून को नाम वापसी की तिथि है। वहीं, 10 जुलाई को मतदान होगा जबकि 13 जुलाई को मतगणना होगी। जिलाधिकारी ने बताया कि रूपौली विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाता की संख्या 313599 है, जिसमें महिला मतदाता 151895 और पुरुष मतदाता 161688 हैं। यहां का लिंगानुपात 939 है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें