मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:48 · नई दिल्ली संस्करण

राजद में शामिल हुए चौधरी महबूब अली कैसर, बनाये गये राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राजद में शामिल हुए चौधरी महबूब अली कैसर, बनाये गये राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

राजद में शामिल हुए चौधरी महबूब अली कैसर, बनाये गये राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

पटना। रालोजपा (पारस गुट) में जुड़े खगड़िया के निवर्तमान सांसद चौधरी महबूब अली कैसर ने राजद का हाथ थाम लिया।रविवार को राजद कार्यालय में तेजस्वी यादव ने उन्हें राजद की सदस्यता दिलायी। चौधरी महबूब अली कैसर के साथ उनके बेटे युसूफ कैसर राजद के दफ्तर में मौजूद थे। महबूब अली कैसर ने राजद की सदस्यता के साथ महबूब अली कैसर को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी बनाया है।

महबूब अली कैसर को राजद की सदस्यता दिलाने के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि महबूब अली कैसर ने संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए यह फैसला लिया है। यहां दो खेमा है। एक तलवार बांटने वालों का और एक हमलोगों का जो कलम बांट रहे हैं। अब कैसर साहब ने जो निर्णय लिया है, उससे बिहार और देशभर में एक सन्देश गया है। इनके निर्णय से पूरे देश और राज्य में जो भी निर्णय जाएगा वह देश को बचाने वाला होगा।महबूब अली कैसर दो बार खगड़िया से सांसद रह चुके हैं। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में उनको काफी वोट भी मिले थे लेकिन वर्ष 2024 में उन्हें उनकी पार्टी ने टिकट नहीं दिया। इसे देखते हुए महबूब अली कैसर राजद में शामिल हो गये।दरअसल लोकसभा चुनाव में एनडीए में शामिल रालोजपा (पारस गुट) को एक भी सीट नहीं मिली थी। इससे पशुपति पारस खुद भी नाराज थे। खगड़िया से राष्ट्रीय लोजपा के सांसद महबूब अली कैसर अचानक चिराग से मिलने पहुंचे थे और पारस की पार्टी छोड़ने का एलान कर दिया था। इसके बाद कयास लगाये जा रहे थे कि कैसर चिराग की पार्टी में शामिल होंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें