मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:15 · नई दिल्ली संस्करण

कैमूर : तेज रफ्तार ट्रक होटल में जा घुसा, एक की मौत, दो घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कैमूर : तेज रफ्तार ट्रक होटल में जा घुसा, एक की मौत, दो घायल

कैमूर। बिहार के कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह राजस्थान से टाइल्स लेकर आ रहा एक ट्रक रोड पर खड़े तीन वाहनों से टकराकर एक होटल में जा घुसा। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए।

यह हादसा दिल्ली-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-2) पर मुठानी के पास हुआ, जब टाइल्स लेकर आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर तीन वाहनों को टक्कर मारकर एक होटल में जा घुसा।

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। घायलों का पास के अस्पताल में इलाज जारी है।

मोहनिया थाना के एसआई संजय राउत ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 4.40 बजे ट्रक के ड्राइवर को झपकी आ गई। इसके चलते ट्रक पास खड़े अन्य वाहनों को टक्कर मारते हुए होटल में घुस गया।

इस दौरान होटल में सो रहे एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। ट्रक राजस्थान का है।

उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों वाहन होटल की दीवार तोड़ते हुए खेत में जा गिरे। मृतक की पहचान सीता राम के रूप में हुई। वहीं, रोहतास के दिनारा निवासी बृजेश चौधरी और अन्य घायल हैं।

हादसे के समय होटल में मौजूद अन्य लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। मामले की जांच की जा रही है।

स्थानीय गीता पासी ने बताया कि राधा कृष्ण होटल के हिस्से से ट्रक की टक्कर हुई। इसमें मजदूर और मिस्त्री सोए थे। इसी दौरान एक ट्रक तेज गति से आया और होटल में टक्कर मार दी, जिससे सीता राम की मौत हो गई।

वहीं, दीना पासवान ने बताया कि हम लोग रात को होटल के बाहर सोए हुए थे। बुधवार की सुबह यह हादसा हुआ, हम लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें