मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:44 · नई दिल्ली संस्करण

कैमूर: दो दिनों से लापता महिला का शव घर की छत पर मिला, सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कैमूर: दो दिनों से लापता महिला का शव घर की छत पर मिला, सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन

कैमूर। बिहार में कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र में दो दिन पहले लापता हुई महिला का शव सोमवार सुबह बरेज गांव स्थित एक घर की छत पर मिला। एक कमरे में प्लास्टिक के बोरे से शव बरामद किया गया। आशंका है कि हत्या के बाद शव को छिपाने के लिए बोरे में भरकर रखा गया था।

घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया।

जाम की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही।

सोमवार सुबह जब घर की सफाई शुरू की गई तो कमरे से तेज दुर्गंध आई। जांच करने पर महिला का शव मिला। कमरे में चारों तरफ खून गिरा हुआ था। इसकी सूचना मोहनिया पुलिस को दी गई।

महिला की पहचान जरुहा निवासी चांदनी देवी (30) के रूप में हुई है। वह बरेज गांव के पास ही रहती थीं।

मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि महिला की हत्या घर के अंदर ही की गई है। 24 घंटे से अधिक समय से शव को बोरे में रखा गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

डीएसपी ने बताया कि आसपास मिले साक्ष्य की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक साइंस लैब की टीम भी जांच कर रही है।

चांदनी देवी के पति प्रजापति मिश्र ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब वह पत्नी के लापता होने की शिकायत लेकर थाने गए थे, तो पुलिस ने कहा था कि "तुम्हारी पत्नी कहीं भाग गई होगी, बाद में घर आ जाएगी" और मामले की सही से जांच नहीं की, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें