मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

कबाड़ की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कबाड़ की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

भागलपुर। जिले के इशाकचक थाना क्षेत्र के बरहपुरा मोहल्ला स्थित एक कबाड़ी दुकान में मंगलवार को अचानक आग लग गई।आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस घटना में लाखों रुपए का सामान जलकर राख हुआ है। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी फायर अग्निशमन टीम को दिया। सूचना के बाद एक-एक कर आधे घंटे में अग्निशमन विभाग के 6 बड़े वाहन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश में लग गए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि कबाड़ के दुकान के अंदर ज्यादातर टायर के रखे हुए थे। जिसके कारण आग ने भयावाह रूप लिया और कबाड़ दुकान के अंदर रखे सारा सामान जलकर राख हो गया। एक बोलेरो भी दुकान के अंदर लगी हुई थी। वह भी पूरी तरह जलकर राख हो गया।कबाड़ दुकानदार का कहना है कि आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं है। लोगों ने घटना की जानकारी हमें दी कि आपके गोदाम में आग लग गया है। जिसके बाद हम देखने के लिए पहुंचे। उन्होंने लाखों रुपए के सामान जलने का आकलन किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें