बीआरएस नेता के. कविता की जमानत याचिका पर हाई कोर्ट कल करेगा सुनवाई
नई
दिल्ली दिल्ली आबकारी घोटाला मामले के आरोपित और बीआरएस
नेता के. कविता ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर जमानत की मांग की
है। हाईकोर्ट के कविता की जमानत याचिका पर कल यानि 10 मई को सुनवाई करेगा।
जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की बेंच सुनवाई करेगी।
के. कविता ने राऊज
एवेन्यू कोर्ट द्वारा नियमित जमानत याचिका खारिज करने के आदेश को हाई कोर्ट
में चुनौती दी है। के. कविता ने कहा है कि ट्रायल कोर्ट का आदेश कानून
सम्मत नहीं है।
के. कविता को सीबीआई ने भी 11 अप्रैल को गिरफ्तार
किया था। सीबीआई के मुताबिक दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में के कविता भी
साजिश में शामिल थी। इसके पहले के कविता आबकारी घोटाला मामले के मनी
लॉन्ड्रिंग के मामले में न्यायिक हिरासत में थी। पांच अप्रैल को कोर्ट ने
सीबीआई को के. कविता से न्यायिक हिरासत में पूछताछ की अनुमति दी थी, जिसके
बाद सीबीआई ने इस मामले में के कविता से 6 अप्रैल को न्यायिक हिरासत में
पूछताछ की थी। ईडी ने कविता को 15 मार्च को हैदराबाद से छापेमारी के बाद
गिरफ्तार किया था।
ईडी के मुताबिक इंडोस्पिरिट्स के जरिये
33 फीसदी लाभ कविता को पहुंचता था। ईडी के मुताबिक कविता शराब कारोबारियों
की लॉबी साउथ ग्रुप से जुड़ी हुई थीं। ईडी ने कविता को पूछताछ के लिए दो
समन भेजा था लेकिन कविता ने इसे नजरअंदाज कर दिया और पेश नहीं हुईं जिसके
बाद छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार किया गया था। सीबीआई के मुताबिक दिल्ली
आबकारी घोटाला मामले में के. कविता भी साजिश में शामिल थी।





