मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में के.कविता की जमानत याचिका खारिज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली। दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली

आबकारी घोटाला मामले में आरोपित और बीआरएस नेता के. कविता की जमानत याचिका

आज खारिज कर दी। स्पेशल जज कावेरी बावेजा ने जमानत खारिज करने का आदेश

दिया।

जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान ईडी ने कहा था कि

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में के. कविता को महिला होने की वजह से जमानत देने

में किसी तरह की रियायत नहीं दी जा सकती। के. कविता की ओर से पेश वरिष्ठ

वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने ईडी पर आरोप लगाया था कि वो जांच एजेंसी नहीं

बल्कि प्रताड़ित करने वाली एजेंसी बन गई है।

जब कोर्ट ने

पूछा कि आप अंतरिम जमानत याचिका पर दलीलें रख रहे हैं या नियमित जमानत

याचिका पर, तो सिंघवी ने कहा कि वे दोनों पर दलीलें रख रहे हैं। ईडी की ओर

से पेश वकील जोहेब हुसैन ने सिंघवी की दलीलों पर कड़ी आपत्ति जताई थी कि वे

अंतरिम और नियमित दोनों याचिकाओं पर दलीलें रख रहे हैं। हुसैन ने कहा कि

के. कविता ने अपने बेटे की परीक्षा के लिए अंतरिम जमानत की मांग की और यही

दलील नियमित जमानत के लिए नहीं रखी जा सकती है।

कविता

फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। कोर्ट ने 26 मार्च को के. कविता को नौ

अप्रैल तक की न्यायिक हिरासत में भेजा था। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के

मुताबिक के. कविता ने सौ करोड़ की हेराफेरी की। कविता को 15 मार्च को

हैदराबाद से छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें