मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:31 · नई दिल्ली संस्करण

ईडी दफ्तर से निकलीं के. कविता, करीब 10 घंटे तक हुई पूछताछ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

ईडी दफ्तर से निकलीं के. कविता, करीब 10 घंटे तक हुई पूछताछ

नई दिल्ली, 21 मार्च । तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) की बेटी के. कविता दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में तीसरे दौर की पूछताछ के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय से रवाना हुईं। केंद्रीय जांच एजेंसी ने मंगलवार को भी उनसे 10 घंटे तक पूछताछ की।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ईडी ने भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के. कविता केंद्रीय जांच एजेंसी के समक्ष आज पूछताछ के लिए पेश हुईं। केंद्रीय जांच एजेंसी ने एक दिन पहले दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में उनसे दूसरी बार 10 घंटे तक पूछताछ की थी।

जानकारी के मुताबिक ईडी ने दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले से जुड़े आरोपितों के बयान के आधार पर के. कविता से पूछताछ की है। ईडी ने पिछले हफ्ते के. कविता की याचिका के विरोध में सुप्रीम कोर्ट में एक कैविएट भी दायर की है। के. कविता ने अपनी याचिका में दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में ईडी की ओर से जारी समन को चुनौती दी है। सुप्रीम कोर्ट के. कविता की याचिका पर 24 मार्च को सुनवाई होनी है।

उल्लेखनीय है कि ईडी ने बीआरएस नेता के. कविता से इससे पहले करीब 9 घंटे तक पूछताछ की थी। इस मामले में जांच एजेंसी को पिल्लई ने कथित तौर पर बताया है कि वह कविता का सहयोगी था। वहीं, ईडी ने बीआरएस एमएलसी के पूर्व ऑडिटर और साउथ ग्रुप के सदस्य बुच्ची बाबू का बयान भी दर्ज किया है। इस मामले में दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें