मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:22 · नई दिल्ली संस्करण

आधी रात पुलिस ने किया ज्योति सिंह को परेशान, वीडियो शेयर कर लगाया आरोप

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आधी रात पुलिस ने किया ज्योति सिंह को परेशान, वीडियो शेयर कर लगाया आरोप

नई दिल्ली। ज्योति सिंह बिहार विधानसभा चुनाव और अपने पति पवन सिंह दोनों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। ज्योति काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं। इस बीच ज्योति सिंह ने पुलिस पर उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया है।

ज्योति सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वे रात के समय पुलिस की गाड़ी के सामने दिख रही हैं और उनके साथ बाकी लोग भी मौजूद हैं।

वीडियो में ज्योति पुलिस से कह रही हैं कि बिना महिला कॉस्टेबल के आप कैसे आ गए और कैसे उनके मैनेजर को परेशान किया जा रहा है। ज्योति का कहना है कि पुलिस 4 घंटों से उन्हें परेशान कर रही है और चुनाव न लड़ने का दबाव बना रही है।

उन्होंने वीडियो पोस्ट कर बिहारवासियों के लिए लिखा, "आप लोग वोट से जवाब दें। मेरे साथ इंसाफ आप ही को करना है, खासकर माता बहनों से विनती है।" कमेंट सेक्शन में यूजर्स भी ज्योति सिंह को सपोर्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "नारी शक्ति जिंदाबाद। आप जरूर जीतेंगी। बेस्ट ऑफ लक, ज्योति जी।"

एक अन्य ने लिखा, "अकेली महिला को देखकर हर कोई उस पर रौब जमाने की कोशिश करता है, आपको डरना नहीं है।

ज्योति सिंह काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं। पहले खबरें आई थीं कि प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज से ज्योति को टिकट मिल सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। चुनाव लड़ने को लेकर पवन सिंह और ज्योति के बीच भी विवाद हुआ था। पवन सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा था कि वे ये सब सिर्फ बिहार चुनाव लड़ने के लिए कर रही हैं।

ज्योति सिंह बिहार विधानसभा चुनाव के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में पवन सिंह से शादी करने के फैसले पर ज्योति ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि वे पवन सिंह के शादी करने को लेकर कभी एक्साइटेड नहीं थीं, क्योंकि शादी का फैसला उनके परिवार का था।

ज्योति ने बताया कि शादी के वक्त भी वे पवन सिंह से कुछ सवाल करना चाहती थीं, लेकिन आज तक भी उन सवालों के जवाब नहीं मिले।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें