मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली के ज्योति नगर में दंपति ने की आत्महत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दिल्ली के ज्योति नगर में दंपति ने की आत्महत्या

नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर में गुरुवार देर रात पति-पत्नी ने आत्महत्या कर ली। स्थानीय पुलिस को रात करीब 12:05 बजे इस आशय की सूचना मिली। यह घटना वेस्ट ज्योति नगर के एक मकान में हुई ।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां घर के अलग-अलग कमरों में पति और पत्नी के शव मिले। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। इसके बाद दोनों शवों को गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल भेज दिया गया ।पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 194 के तहत कार्रवाई की है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस पारिवारिक हालात, घरेलू विवाद और अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें