मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

युवती से मिलने को लेकर विवाद में दो युवकों पर चाकू से हमला, दो आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
युवती से मिलने को लेकर विवाद में दो युवकों पर चाकू से हमला, दो आरोपित गिरफ्तार

नई दिल्ली, 17 जून (हि.स.)। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर थाना क्षेत्र स्थित कर्दमपुरी में युवती से मिलने को लेकर चल रहे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया गया। पुलिस ने मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपितों की तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे करदमपुरी की गली नंबर-4 में चाकूबाजी की सूचना मिली। सूचना मिलते ही ज्योति नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक स्थानीय लोग घायलों को गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल ले जा चुके थे।

अस्पताल में पुलिस को हुसैन (18) और रहमान (19) उपचाराधीन मिले। पूछताछ में हुसैन ने बताया कि रहमान कर्दमपुरी निवासी साजिद से काफी समय से विवाद चल रहा था। आरोप है कि रहमान इलाके में एक परिचित युवती से मिलने आता था, जिसे लेकर दोनों के बीच तनाव बना हुआ था।

मंगलवार को विवाद सुलझाने के लिए रहमान अपने दोस्तों हुसैन और आमिर के साथ कर्दमपुरी पहुंचा था। बातचीत के दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। इसी दौरान रहमान ने कथित तौर पर साजिद को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद साजिद और उसके साथियों ने हुसैन और रहमान पर चाकुओं से हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही अपराध शाखा और फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

पुलिस ने इस संबंध में ज्योति नगर थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने कर्दमपुरी के शनि बाजार निवासी 19 वर्षीय फर्दीन और वेलकम स्थित कबूतर मार्केट निवासी 19 वर्षीय काशिफ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अन्य आरोपितों की भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और फरार आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें