मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:34 · नई दिल्ली संस्करण

जस्टिस संजीव सचदेवा मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस नियुक्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जस्टिस संजीव सचदेवा मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस नियुक्त

भोपाल। केन्द्र सरकार ने मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में जस्टिस संजीव सचदेवा को नियुक्त कर दिया है। इस संबंध में गुरुवार देर शाम अधिसूचना जारी कर दी गई है, जो कि 24 मई से प्रभावी होगी। गौरतलब है कि निवर्तमान चीफ़ जस्टिस सुरेश कुमार कैत आज (23 मई को) सेवानिवृत्त होने वाले हैं।न्यायाधीश संजीव सचदेवा की कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति का आदेश राष्ट्रपति द्वारा जारी किया गया है। संजीव सचदेवा पहले से ही मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश हैं, 24 मई 2025 से मुख्य न्यायाधीश के रूप में अपने दायित्व संभालेंगे। यह नियुक्ति मुख्य न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत के सेवानिवृत्त होने के बाद प्रभावी होगी।केन्द्र द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि "भारत के संविधान के अनुच्छेद 223 द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए, राष्ट्रपति ने जस्टिस संजीव सचदेवा को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के जस्टिस के कार्यालय के कर्तव्यों का पालन करने के लिए नियुक्त किया है, जो जस्टिस सुरेश कुमार कैत की सेवानिवृत्ति के परिणामस्वरूप 24.05.2025 से उस हाईकोर्ट के चीफ़ जस्टिस के कार्यालय के कर्तव्यों का पालन करते हैं।संक्षिप्त परिचयजस्टिस संजीव सचदेवा का जन्म 26 नवंबर 1964 को दिल्ली में हुआ। उन्होंने यहीं अपनी शिक्षा पूरी की और कानून की डिग्री लेकर अधिवक्ता के रूप में नामांकन कराया। करियर की शुरुआत में उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में वकालत की और 1995 में ‘एडवोकेट्स ऑन रिकॉर्ड’ की परीक्षा उत्तीर्ण की। वर्ष 2011 में उन्हें दिल्ली हाई कोर्ट का वरिष्ठ अधिवक्ता नामित किया गया। इसके बाद 17 अप्रैल 2013 को उन्हें दिल्ली उच्च न्यायालय में अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया। सचदेवा को 18 मार्च 2015 को स्थायी न्यायाधीश बनाया गया। हाल ही में उन्होंने स्वेच्छा से मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में स्थानांतरण का विकल्प चुना था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें