मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:41 · नई दिल्ली संस्करण

दानवी सोच को खत्म करने के लिए मातृशक्ति के न्याय की जरूरत: तेजस्वी यादव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दानवी सोच को खत्म करने के लिए मातृशक्ति के न्याय की जरूरत: तेजस्वी यादव

पटना। राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने गुरुवार को चैत्र नवरात्रि के पहले दिन प्रदेशवासियों को संदेश दिया है। उन्होंने लोगों को चैत्र नवरात्रि की शुभकामना देते हुए कामना की है कि मां दुर्गा आप सभी को धन, धान्य, सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और सम्पन्नता का आशीर्वाद दें।

उन्होंने अपने संदेश में कहा कि मां दुर्गा बुराई पर अच्छाई की विजय की प्रतीक हैं। अहंकार, असत्य, अन्याय और अराजकता रूपी दानव जब-जब बलवान होता है तब-तब मां दुर्गा अवतरित होकर न्याय करती है। बिहार का परिदृश्य भी अब कुछ ऐसा ही हो चला है कि हमें दानवी सोच को खत्म करने के लिए मातृशक्ति के न्याय की आवश्यकता है।

उन्होंने अपने संदेश में आगे कहा, "बिहार के भोले-भाले लोगों का आज जिस तरह धोखा, छल, प्रपंच, अन्याय और असत्य द्वारा शोषण किया जा रहा है, वो अब बर्दाश्त के बाहर हो रहा है। दानवी सोच को लगता है कि वो अमर हो रही है, अब कोई उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता, लेकिन मां का आशीर्वाद न सिर्फ इस सोच का संहार बिहार से करेगा बल्कि एक ऐसा बिहार बनाने का काम भी करेगा जहां न्याय, सत्य, धर्म, अहिंसा और समानता का वास होगा।

राजद नेता ने यह भी कहा कि आज बिहार की बेटियां संकट में हैं। सरेआम मार-काट मची हुई है, हर विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर है, जिन लुभावने वादों की सौगात देने का वादा था, वो कहीं दिखाई नहीं दे रहे। विकास के हर पैमाने पर बिहार सबसे नीचे दिखाई दे रहा है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हम सभी मन में ये प्रार्थना करें कि हे मां दुर्गा, बिहार को इस मुश्किल घड़ी से निकालकर विकास का एक नया रास्ता दिखाओ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें