मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:26 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड के नये चीफ जस्टिस बने न्यायमूर्ति एमएस रामचंद्र राव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
झारखंड के नये चीफ जस्टिस बने न्यायमूर्ति एमएस रामचंद्र राव

रांची। केंद्र सरकार ने आठ राज्यों के हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति कर दी है। न्यायमूर्ति एमएस रामचंद्र राव को झारखंड का नया चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है। वह जस्टिस डॉ बीआर सारंगी की जगह लेंगे। सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने जस्टिस राव को झारखंड हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने का प्रस्ताव किया था।हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस के पद पर कार्यरत जस्टिस एमएस रामचंद्र राव को झारखंड हाईकोर्ट में स्थानांतरित किए जाने की सिफारिश सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 11 जुलाई, 2024 को की थी। यह नियुक्ति झारखंड हाई कोर्ट में लंबे समय से खाली पड़े चीफ जस्टिस के पद को भरेगी।अभी झारखंड हाई कोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस के रूप में जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद कार्य कर रहे हैं। इससे पहले, झारखंड सरकार ने राज्य के हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की नियुक्ति में देरी को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका दायर की थी। याचिका में कहा गया था कि चीफ जस्टिस की अनुपस्थिति ने झारखंड में न्याय प्रशासन को महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित किया है।ममीदन्ना सत्यरत्न रामचंद्र राव (जन्म 07 अगस्त 1966) वर्तमान में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश हैं। वे पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय और तेलंगाना उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश हैं। उन्होंने तेलंगाना उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में भी कार्य किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें