मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

नगर पालिका का कनिष्ठ सहायक पांच हजार रूपये की रिश्वत लेते ट्रेप

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नगर पालिका का कनिष्ठ सहायक पांच हजार रूपये की रिश्वत लेते ट्रेप

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की झुंझुनूं टीम ने कार्रवाई करते हुए नगर पालिका लक्ष्मणगढ़ जिला सीकर के कनिष्ठ सहायक दिव्य प्रकाश चौमाल को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है।भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि एसीबी झुंझुनूं टीम को परिवादी ने शिकायत दी कि लक्ष्मणगढ़ कस्बा में गणेश जी के मन्दिर के पास मनोहर जलाशय को भूमाफिया द्वारा फर्जी प‌ट्टे बनाकर निर्माण कार्य कर दुकाने बनाई जा रही है। परिवादी द्वारा नगर पालिका लक्ष्मणगढ़ से प्यार की जगह पर निर्माण स्वीकृति के संबंध में सम्पूर्ण पत्रावली की प्रमाणित प्रति चाहने के लिए नगर पालिका लक्ष्मणगढ़ में 12 अगस्त को सूचना के अधिकार के तहत सूचना मांगी थी। नगर पालिका के कनिष्ठ सहायक दिव्य प्रकाश ने सूचना के अधिकार की सूचना उपलब्ध कराने की एवज में पांच हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा है। जिस पर 26 अगस्त कोएसीबी की ओर से रिश्वत मांग का गोपनीय सत्यापन करवाया गया तो कनिष्ठ सहायक दिव्य प्रकाश ने परिवादी से स्वयं व अधिशासी अधिकारी के लिए पांच-छह हजार रुपये की रिश्वत की मांग करना पाया गया। जिस पर रिश्वत मांग के अनुसरण में ट्रेप का आयोजन कर कनिष्ठ सहायक दिव्य प्रकाश ने रिश्वत परिवादी से अपनी टेबल पर रखे कम्प्युटर माउस पैड के नीचे रखवा दी। जिस पर एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए रिश्वत सहित आरोपित कनिष्ठ सहायक दिव्य प्रकाश चौमाल को गिरफ्तार किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें