मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:44 · नई दिल्ली संस्करण

9 जुलाई भारत बंद का व्यापार पर कोई असर नहीं, देशभर में बाजार रहेंगे पूर्णतः खुले — कैट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
9 जुलाई भारत बंद का व्यापार पर कोई असर नहीं, देशभर में बाजार रहेंगे पूर्णतः खुले — कैट

9 जुलाई भारत बंद का व्यापार पर कोई असर नहीं, देशभर में बाजार रहेंगे पूर्णतः खुले: कैट

नई दिल्ली, 8 जुलाई 2025 — देश में कुछ ट्रेड यूनियनों द्वारा कल, 9 जुलाई को भारत बंद का आह्वान किया गया है, लेकिन इसका कोई प्रभाव देश के व्यापार और बाजारों पर नहीं पड़ेगा। कन्फ़ेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री एवं चांदनी चौक से सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने स्पष्ट रूप से कहा है कि इस भारत बंद को न तो दिल्ली और न ही देश के व्यापारियों का समर्थन प्राप्त है। उन्होंने कहा कि कल देशभर के सभी बाजार और व्यापारिक प्रतिष्ठान पूर्व की भांति सामान्य रूप से खुले रहेंगे और व्यापार निर्बाध रूप से संचालित होगा।

खंडेलवाल ने कहा कि देश की आर्थिक व्यवस्था और व्यापारिक गतिविधियों को किसी भी प्रकार की बाधा या अवरोध से मुक्त रखना आवश्यक है। उन्होंने यह भी दोहराया कि व्यापारी समाज देश की अर्थव्यवस्था का सशक्त स्तंभ है और वह अपनी जिम्मेदारी को पूरी गंभीरता से निभा रहा है। इसीलिए व्यापारी वर्ग किसी ऐसे बंद या विरोध में भागीदारी नहीं करेगा, जिससे व्यापार प्रभावित हो या आम जनजीवन में अव्यवस्था उत्पन्न हो।

कैट के अनुसार, दिल्ली समेत सभी राज्यों के प्रमुख व्यापारिक संगठनों ने एकमत से इस बंद से दूरी बनाई है। सभी प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों, मंडियों और खुदरा बाजारों में कल व्यवसाय सामान्य रूप से चलता रहेगा। साथ ही, परिवहन, आपूर्ति शृंखला, थोक बाजार और आवश्यक सेवाएं भी पूर्ववत कार्यरत रहेंगी।

प्रवीन खंडेलवाल ने व्यापारी समुदाय से अपील करते हुए कहा कि वे अफवाहों से बचें और अपने प्रतिष्ठानों को नियमित रूप से संचालित करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस बंद की कोई संवैधानिक या व्यावसायिक वैधता नहीं है, और इसका उद्देश्य केवल अस्थिरता फैलाना है, जिसे व्यापारी वर्ग किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं करेगा एवं भारत बंद का आह्वान व्यापारिक दृष्टिकोण से पूरी तरह अप्रभावी रहेगा और देश की आर्थिक गतिविधियां सामान्य रूप से संचालित होती रहेंगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें