मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:47 · नई दिल्ली संस्करण

सिविल कोर्ट के कर्मचारी चार सूत्री मांगों के समर्थन में गए हड़ताल पर,दिया धरना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सिविल कोर्ट के कर्मचारी चार सूत्री मांगों के समर्थन में गए हड़ताल पर,दिया धरना

अररिया । बिहार न्यायालय कर्मचारी संघ के आह्वान पर सिविल कोर्ट अररिया के न्यायिक कर्मचारी अपने चार सूत्री मांगों के समर्थन में गुरुवार से हड़ताल पर चले गए हैं।हड़ताली कर्मचारियों ने अपने मांगों के समर्थन में धरना प्रदर्शन दिया।न्यायिक कर्मचारियों के हड़ताल के कारण न्यायिक कार्यों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा।धरना में बड़ी संख्या महिला पुरुष न्यायिक कर्मचारी शामिल हुए।हड़ताल पर गए न्यायिक कर्मचारी बिहार सरकार द्वारा निर्गत ज्ञापांक 8164 दिनांक 20 दिसंबर 2024 के तहत जारी आदेश के विरोध में हड़ताल पर जाते हुए प्रदर्शन किया।हड़ताली न्यायिक कर्मचारी अपने मांगों को लेकर कलमबंद हड़ताल के साथ न्यायिक कार्यों से पूरी तरह अलग रहे।न्यायालय कर्मचारी संघ के चार प्रमुख मांगों में वेतन विसंगति को दूर करने, तृतीय और चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों की शीघ्र प्रोन्नति,अनुकंपा आधारित बहाली को शत-प्रतिशत लागू करने, विशेष न्यायिक कैडर कानून लागू करना शामिल है। विरोध कर रहे कर्मचारियों ने चेतावनी दिया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जाती, तब तक वे न्यायिक कार्यों से अलग रहेंगे।हड़ताली कर्मचारियों ने आंदोलन को न्यायिक कर्मचारियों के अधिकारों और न्यायिक व्यवस्था के हित के लिए आवश्यक बताया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें