मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:34 · नई दिल्ली संस्करण

जेपीएससी की परीक्षा 22 जून को, रांची में बनाए गए 15 परीक्षा केंद्र

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जेपीएससी की परीक्षा 22 जून को, रांची में बनाए गए 15 परीक्षा केंद्र

रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की परीक्षा 22 जून से शुरू हो रही है, जो 24 जून तक चलेगी। यह परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर दो बजे से लेकर शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। जेपीएससी की मुख्य परीक्षा के लिए रांची में कुल 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के बाद सफल अभ्यर्थियों को झारखंड लोक सेवा आयोग कुल 342 पदों पर नियुक्त करेगा।जेपीएससी परीक्षा की डेटशीट22 जून को पहली शिफ्ट में पेपर 1, दूसरी शिफ्ट में पेपर 2 की परीक्षा होगी।23 जून को पहली शिफ्ट में पेपर 3 और दूसरी शिफ्ट में पेपर 4 की परीक्षा आयोजित होगी।24 जून को पहली शिफ्ट में पेपर 5 और दूसरी शिफ्ट में पेपर 6 की परीक्षा ली जाएगी।एक ही दिन हो रही जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाझारखंड लोक सेवा आयोग 22 जून से जेपीएससी मेंस परीक्षा आयोजित कर रहा है। इस परीक्षा के साथ झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की परीक्षा का आयोजन भी होगा। कई अभ्यर्थी हैं ऐसे भी हैं, जो जेपीएससी मेंस परीक्षा में भाग लेंगे लेकिन उन्हें जेपीएससी के साथ ही जेएसएससी की परीक्षा भी देनी है। जेपीएससी की ओर से सिविल सेवा मुख्य परीक्षा ली रही हैं जबकि जेएसएससी की ओर से कक्षा छह से आठ के सहायक आचार्य नियुक्ति की परीक्षा ली जा रही है। इसकी परीक्षा 23 जून से शुरू हो रही है जबकि 23 जून को जेपीएससी पेपर तीन और चार की परीक्षा ले रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें